बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर, महिला पर्यटक की मौत, दो घायल
चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। जोशीमठ से चमोली की ओर जा रही एक कार पर अचानक पहाड़ी से विशाल पत्थर गिर गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर पीपलकोटी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सभी लोग हरियाणा के पर्यटक थे, जो बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए आए थे। यह हादसा पातालगंगा क्षेत्र के पास उस समय हुआ जब वाहन एक पहाड़ी मोड़ से गुजर रहा था।
बताया जा रहा है कि देर रात हुई बारिश के कारण क्षेत्र में चट्टानों से भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे रास्तों पर खतरा और बढ़ गया है।
प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मार्ग को साफ कराने की कार्रवाई की गई।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित