उत्तराखंड: धामी सरकार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, रिश्वत लेते PWD का अमीन रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तरकाशी। भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार के सख्त रुख के बीच एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजिलेंस टीम ने लोक निर्माण विभाग के अमीन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से जिले के सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी कैंप कार्यालय, उत्तरकाशी में तैनात अमीन टीका राम नौटियाल ने सड़क निर्माण के दौरान कटान से प्रभावित भूमि के मुआवजे के बदले शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की सत्यता जांची और जाल बिछाया।
दिनांक 22 जनवरी 2026 को विजिलेंस टीम ने पूर्व नियोजित योजना के तहत आरोपी अमीन को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि विजिलेंस ने रिश्वत की धनराशि भी बरामद कर ली।
इस कार्रवाई के बाद लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों में भी खलबली मच गई है। विजिलेंस की ओर से आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!