Big breaking : पटवारी पेपर लीक मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 11 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी
उत्तराखंड में पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में बुधवार को एसआईटी के हत्थे एक और आरोपी चढ़ा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक कांड में आरोपी अंकुश कुमार निवासी सुकरासा थाना पथरी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक आरोपी राजपाल के साले का बेटा है। अब तक एसआईटी 11 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।
एक दर्जन छात्रों को उपलब्ध कराए थे प्रश्न पत्र
गिरफ्तार आरोपी अंकुश ने राजपाल और संजीव दुबे के साथ मिलकर एक दर्जन छात्रों को परीक्षा प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें रिजॉर्ट तक लाने में मदद भी की थी। वहीं एसआईटी ने पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की निशानदेही पर दूसरे दिन कई संदिग्ध दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की थी, जबकि आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर भी पूछताछ की गई थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


दिवाली पर नैनीताल में प्रशासन का बड़ा अलर्ट, 13 इलाकों में मजिस्ट्रेट तैनात; आतिशबाजी की बिक्री पर रहेगी खास नजर
आज का राशिफल (04 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 गाड़ियां सीज; उतरवाए प्रेशर हॉर्न और रेट्रो साइलेंसर
हल्द्वानी में नगर निगम का बड़ा एक्शन: शनि बाजार रोड से बनभूलपुरा तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर