Big Breaking: उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण घोषित, देहरादून समेत कई जिलों में महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंचायती राज विभाग के सचिव चंद्रेश यादव ने मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर आरक्षण का प्रारूप जारी कर दिया है। प्रदेशभर के 13 जिलों में आरक्षण की सूची घोषित कर दी गई है, जिसके अनुसार कई जिलों में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

आरक्षण सूची के अनुसार —

* देहरादून और पौड़ी गढ़वाल जिले में अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
* अल्मोड़ा में भी अध्यक्ष की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है।
* बागेश्वर जिले की अध्यक्ष सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है।
* पिथौरागढ़ में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
* रुद्रप्रयाग और टिहरी दोनों जिलों में अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
* उधम सिंह नगर जिले की अध्यक्ष सीट अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित की गई है।
* जबकि चंपावत, चमोली, नैनीताल और उत्तरकाशी जिलों में अध्यक्ष पद अनारक्षित (सामान्य वर्ग) रखा गया है।

आरक्षण के इस प्रारूप पर आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया भी तय कर दी गई है। इच्छुक व्यक्ति 2 अगस्त से 4 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इन आपत्तियों का निस्तारण 5 अगस्त को किया जाएगा, जबकि अंतिम आरक्षण सूची 6 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू...



ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad