Big breaking : अतिक्रमण को लेकर सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को दिए ये निर्देश,…..कही ये बड़ी बात
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी नागरिकों को आश्वस्त किया है कि सड़कों के किनारे राजकीय भूमि में अतिक्रमण हटाने के नाम पर सरकारी मशीनरी द्वारा किसी भी नागरिक का उत्पीडन नहीं किया जाएगा। किसी के भी वैध निर्माण में किसी भी तरह की तोड़-फोड़ नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी विभाग द्वारा किसी भी नागरिक का उत्पीड़न न हो। जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि किया गया निर्माण राजकीय भूमि में हैं और अवैध निर्माण को हटाया जाना आवश्यक है, तब तक कोई तोड़-फोड़ नहीं की जाए। परन्तु वन भूमि में लैन्ड जिहाद के नाम पर किये गये अवैध कब्जों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।
सड़कों के किनारे राजकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के नाम पर सरकारी कर्मचारियों द्वारा किसी भी नागरिक का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। किसी के भी वैध निर्माण में किसी भी तरह की तोड़फोड़ नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी विभाग द्वारा नागरिकों का उत्पीड़न न हो, जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो जाता की किया गया निर्माण राजकीय भूमि में है और अवैध निर्माण को हटाया जाना आवश्यक है तब तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाएगी।
किंतु वन भूमि/ सरकारी भूमि पर लैंड जिहाद के नाम पर किए गए कब्जों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!