(बड़ी खबर) देहरादून: स्वतंत्रता दिवस पर CM धामी की 6 बड़ी घोषणाएं
देश का 79 स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्तराखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देहरादून में परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर छह घोषणाएं की।

उन्होंने कहा कि गंगोत्री ग्लेशियर सहित प्रदेश के अन्य हिमालयी ग्लेशियर एवं उनके समीपवर्ती क्षेत्रों का नियमित अध्ययन कराया जाएगा। साथ ही प्रीडेक्टिव और प्रोएक्टिव आपदा प्रबंधन के लिए राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग को और अधिक मजबूत किया जाएगा
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया।
पांच घोषणाएं
1.राज्य के उन विद्यालयों में, जहां मिड-डे मील योजना के तहत भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें सरकार दो गैस सिलेंडर और एक चूल्हा उपलब्ध कराया जाएगा।
2.राज्य पेयजल की किल्लत वाले विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 हैंडपंप स्थापित किए जाएंगे।
3.ग्राम चौकीदार एवं ग्राम प्रहरी के मानदेय में एक हजार रुपए की वृद्धि होगी।
4.सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में दो हजार रुपए की वृद्धि की जाएगी।
5. राज्य में दूरस्थ व रोजगार मूलक उच्च शिक्षा के समग्र विकास और प्रचार-प्रसार के लिए जनपद स्तर पर राज्य सरकार द्वारा विशेष शैक्षणिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिनका संचालन व समन्वय उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा।
6. गंगोत्री ग्लेशियर समेत हिमालयी ग्लेशियरों का नियमित अध्ययन और आपदा प्रबंधन विभाग को और मजबूत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए चल रही परियोजनाओं, निवेश, पर्यटन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का भी विस्तृत उल्लेख किया। उन्होंने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तेजी से पुनर्वास कार्य पूरे करने का आश्वासन दिया और वीर बलिदानियों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, डीजीपी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जनता उपस्थित रही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश