बड़ी खबर (उत्तराखंड): धामी सरकार का बड़ा पुलिस फेरबदल, दून समेत इन जिलों के बदले गए SSP
देहरादून। उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने शुक्रवार 13 फरवरी को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कुल 20 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। हाल के दिनों में प्रदेश में हुई सनसनीखेज वारदातों के बीच यह प्रशासनिक कदम अहम माना जा रहा है।
सबसे चर्चित बदलाव देहरादून में हुआ है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे अजय सिंह को हटाकर अब एसएसपी एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोबाल को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया है। डोबाल फिलहाल हरिद्वार में एसएसपी के पद पर तैनात थे।
हरिद्वार में अब नवनीत भुल्लर को नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को हटाकर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनाया गया है। उनकी जगह अजय गणपति कुम्भार को उधम सिंह नगर का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है, जो पहले चंपावत में एसपी थे।
चंपावत में अब रेखा यादव को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रेखा यादव पहले पिथौरागढ़ की एसपी थीं। पिथौरागढ़ में उनकी जगह अक्षय प्रहलाद कोंडे को नई जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य तबादलों में निहारिका तोमर को एसपी रुद्रप्रयाग, जितेंद्र कुमार मेहरा को एसपी बागेश्वर, चंद्रशेखर आर धोड़के को अल्मोड़ा का एसएसपी बनाया गया है। अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहिनी रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है। निवेदिता कुकरेती को पदोन्नत करते हुए पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है।

गौरतलब है कि 12 फरवरी को राज्य में कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए थे। इसके साथ ही सचिवालय सेवा में भी जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। लगातार हो रहे प्रशासनिक फेरबदल से साफ है कि सरकार कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सख्ती को लेकर सक्रिय मोड में है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!