बड़ी खबर (देहरादून): राजधानी में फिर गूंजी गोलियां, जिम से निकलते ही युवक को सिर में मारी गोली
देहरादून में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी कंपलेक्स में सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब जिम से बाहर निकल रहे एक युवक को बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगा चुकी है।
राजधानी में हाल के दिनों में लगातार हो रही हत्याओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के बाहर कारोबारी अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले दूल्हा बाजार में गुंजन हत्याकांड और विकासनगर में छात्रा मनीषा तोमर की हत्या ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।
ऋषिकेश से लेकर विकासनगर और अब राजपुर रोड तक, लगातार सामने आ रही वारदातों ने साफ कर दिया है कि अपराधी बेखौफ हैं। राजधानी में सुबह-सुबह हुई इस गोलीबारी से लोगों में दहशत है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।
अब सबकी निगाहें पुलिस पर हैं कि इस ताजा हत्याकांड का खुलासा कब तक होता है और अपराध पर प्रभावी रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश