(बड़ी खबर) उत्तराखंड: सेना के 31 जवानों को लेकर जा रही बस पलटी, कई गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र से बुधवार सुबह एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जोशीमठ से रायवाला की ओर जा रहे सेना के एक वाहन के सोनला के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट जाने से हड़कंप मच गया। इस वाहन में कुल 31 सैनिक सवार थे, जिनमें से 9 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से चोटिल जवानों को 108 एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों की मदद से कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कुछ जवानों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया।
जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने जानकारी दी कि सभी घायल जवानों का कर्णप्रयाग चिकित्सालय में इलाज चल रहा है और वह स्वयं उप जिलाधिकारी के साथ अस्पताल पहुंचकर सैनिकों की स्थिति का जायजा ले चुके हैं।
पुलिस के मुताबिक, वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने के पीछे फिलहाल तकनीकी खराबी या सड़क पर फिसलन जैसी संभावनाएं मानी जा रही हैं, हालांकि विस्तृत जांच जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश