(बड़ी खबर) देहरादून: अफवाह फैलाने वालों पर गिरेगी गाज, प्रशासन ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
देहरादून। उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बीच प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्त रुख अपनाया है। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति आपदा से जुड़ी झूठी या भ्रामक जानकारी फैलाता है, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है और जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर प्लेटफॉर्म पर भ्रामक सूचनाओं पर नजर रखें। सोशल मीडिया पर कुछ लोग झूठी पोस्ट और फर्जी वीडियो के ज़रिए जनता में भ्रम और भय का माहौल बना रहे हैं, जिससे राहत और बचाव कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
अधिकारियों ने साफ कहा है कि इस कठिन समय में अफवाह फैलाने या जनता को गुमराह करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की असत्य जानकारी से सावधान रहें और ऐसे मामलों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धराली आपदा के मद्देनजर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं, और किसी भी प्रकार की अफवाहें इन प्रयासों में रुकावट डाल सकती हैं। ऐसे में अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।


आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण