बड़ी खबर (उत्तराखंड): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल खबरें फर्जी, आयोग ने दी सफाई
देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव कार्यक्रम से जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही सूचनाएं पूरी तरह भ्रामक और असत्य हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के प्रभारी संयुक्त सचिव कमलेश मेहता ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तारीखों से जुड़ी खबरें वायरल हो रही हैं, जो तथ्यहीन हैं। उन्होंने बताया कि आयोग ने ऐसा कोई कार्यक्रम न तो जारी किया है और न ही इस विषय पर कोई प्रस्ताव विचाराधीन है।
आयोग ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित फर्जी सूचनाओं पर ध्यान न दें और केवल आयोग द्वारा अधिकृत माध्यमों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के संकेत भी दिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश