बड़ी खबर (देहरादून): धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक; कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है। आगामी विधानसभा बजट सत्र से ठीक पहले बुलाई गई इस बैठक को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि कई विधेयकों, वार्षिक प्रतिवेदनों और नीतिगत प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।
राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित विधानसभा भवन में 9 मार्च से बजट सत्र प्रस्तावित है। ऐसे में विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्ट को मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिलना जरूरी है, ताकि उन्हें सत्र के दौरान सदन में प्रस्तुत किया जा सके।
सूत्रों के मुताबिक समान नागरिक संहिता (UCC) से जुड़े संशोधन विधेयक को भी कैबिनेट से हरी झंडी मिल सकती है। प्रस्तावित संशोधन में कुछ अपराधों के लिए दंड की अवधि तय करने का प्रावधान शामिल बताया जा रहा है।
बैठक में पिछले वर्ष आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति देने के प्रस्ताव पर भी निर्णय हो सकता है। अब तक इन खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकी है, जिस पर लंबे समय से चर्चा चल रही है।
इसके अलावा राज्य की बी-कीपिंग (मधुमक्खी पालन) नीति को मंजूरी मिलने की संभावना है। आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की रूपरेखा पर भी मंथन हो सकता है। सरकार ने बजट से पहले विभिन्न वर्गों से सुझाव आमंत्रित किए थे, ऐसे में उन सुझावों को अंतिम मसौदे में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल बताए जा रहे हैं। चारधाम यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा के दौरान तैनात चिकित्सकों के लिए अलग कैडर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। साथ ही बॉन्डधारी चिकित्सकों के पीजी अध्ययन से संबंधित नीति पर भी चर्चा संभव है।
पर्यटन विभाग की नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव भी सामने आ सकता है, ताकि निवेश को बढ़ावा मिले और नए पर्यटन स्थलों का विकास किया जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!