(बड़ी खबर) उत्तराखंड: यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिला और युवक की मौत
हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के अचानक करवट लेने के बाद दो अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। जहां महिला का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं युवक का अंतिम संस्कार परिजनों ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के कर दिया।
पहली घटना कोतवाली लक्सर क्षेत्र के मुटकाबाद गांव की है, जहां 45 वर्षीय भोली देवी खेतों में काम कर रही थीं। बारिश तेज होने पर वह पास के एक आम के पेड़ के नीचे जा बैठीं। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली वहीं गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी घटना जैनपुर गांव में हुई, जहां 18 वर्षीय युवक शाहबाज खेत में काम कर रहा था। बारिश और बिजली गिरने की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया, पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बीच इन घटनाओं ने लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया है। प्रशासन ने भी खराब मौसम के दौरान खेतों और खुले स्थानों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश