बड़ी खबर! उत्तराखंड की इस अधिकारी का हुआ IAS में पदोन्नति, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड राज्य सिविल सेवा की वरिष्ठ अधिकारी निधि यादव को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत कर दिया गया है। यह नियुक्ति रिव्यू सिलेक्ट लिस्ट 2021 के तहत की गई है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस संबंध में 2.5 जून, 2025 को अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार यह पदोन्नति संघ लोक सेवा अधिकरण (CAT), प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली के 7 फरवरी 2025 को पारित आदेश के अनुपालन में की गई है। निधि यादव द्वारा दायर याचिका (DA No. 1982/2024) पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित हुआ था।
आईएएस (भर्ती) नियम, 1954 की धारा 8(1), आईएएस (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 की धारा 9(1) और आईएएस (प्रोबेशन) नियम, 1954 की धारा 3 के तहत भारत के राष्ट्रपति द्वारा निधि यादव को आईएएस के रूप में प्रोबेशन अवधि पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें उत्तराखंड कैडर आवंटित किया गया है।
रिव्यू सिलेक्ट लिस्ट 2021 में निधि यादव का नाम क्रम संख्या 3 पर है। वह श्री विनोद गिन गोस्वामी (क्रम संख्या 2) के नीचे और श्री प्रशांत कुमार आर्य (क्रम संख्या 4) के ऊपर सूचीबद्ध हैं।
भारत सरकार के अवर सचिव संजय कुमार चौरसिया द्वारा जारी इस अधिसूचना में उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव को निधि यादव तक आदेश पहुंचाने और उनकी सीनियरिटी निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश