बड़ी खबर! उत्तराखंड में इस से लागू हो जाएंगी नई GST दरें,…सस्ते होंगे सामान और सेवाएं

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड की जनता को त्योहारी सीजन से पहले बड़ा तोहफ़ा मिला है। राज्य वित्त विभाग ने कई उपभोक्ता वस्तुओं और सेवाओं पर नई GST दरों को लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। नई दरें 22 सितंबर 2025 से पूरे प्रदेश में लागू होंगी। इस बदलाव से आम उपभोक्ताओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को सबसे अधिक राहत मिलेगी।

वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि ये संशोधन केंद्र और राज्य सरकार द्वारा GST परिषद की 56वीं बैठक में लिए गए फैसलों के तहत किए गए हैं।

क्या-क्या हुआ सस्ता?

  • हेयर ऑयल, साबुन, टूथपेस्ट, साइकिल, बिस्कुट, कन्फेक्शनरी आइटम्स पर GST 18% से घटकर 5%
  • बटर, चीज़, नमकीन, ड्राई फ्रूट्स, किचनवेयर, दवाइयां और कृषि मशीनरी पर GST 12% से घटकर 5%
  • पेंसिल, शार्पनर, नोटबुक जैसी स्टेशनरी आइटम्स पूरी तरह टैक्स फ्री
  • जिम, सैलून और योग केंद्र सेवाओं पर टैक्स 18% से घटकर 5%
  • ₹7,500 तक के होटल रूम पर टैक्स 12% से घटकर 5%
  • 33 जीवन रक्षक दवाओं और कई मेडिकल उपकरणों को पूरी तरह करमुक्त किया गया
  • निजी जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर GST की पूरी छूट
  • सीमेंट, 32 इंच टीवी, डिशवॉशिंग मशीन, छोटी कारें और 350 CC तक की बाइक्स पर GST 28% से घटकर 18%
यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO

क्या हुआ महंगा?

  • बड़ी कारों और SUV पर अब GST 28% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। हालांकि मुआवजा सेस हटाने के कारण कीमतों में बड़ा असर नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी

सरकार का दावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने का बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत उत्तराखंड में भी 22 सितंबर से नई दरें लागू होंगी। उनका कहना है कि इन बदलावों से जनता को सीधी राहत मिलेगी और त्योहारी सीजन में बाजारों में रौनक लौटेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस

राज्य सरकार को उम्मीद है कि टैक्स राहत से उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ेगी, छोटे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad