उत्तराखंड: आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्व में बड़ा फेरबदल, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी..
देहरादून। शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने मंगलवार देर रात 4 आईएएस और 3 पीसीएस अधिकारियों के दायित्व में बड़ा फेरबदल किया है। इस दौरान आईएएस हिमांशु खुराना को अपर सचिव जलागम और अपर निदेशक/ पीडी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास पहले से मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई और सचिव सेवा का अधिकार आयोग की जिम्मेदारी है।


वहीं आईएएस नमामि बंसल को अपर सचिव, चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड, अपर सचिव, जलागम, अपर निदेशक/पीडी, जलागम की जिम्मेदारी से अवमुक्त करते हुए नगर आयुक्त, नगर निगम, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में आईएएस प्रशांत कुमार आर्या को प्रबंध निदेशक जीएमवीएन की जिम्मेदारी से अवमुक्त किया गया। अब उनके पास अपर सचिव बाल विकास महिला कल्याण, निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना (ICDS), निदेशक महिला कल्याण, निदेशक खेल युवा कल्याण की जिम्मेदारी है।
इधर आईएएस विशाल मिश्रा को नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी से हटाकर प्रबंध निदेशक, जीएमवीएन और मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं पीसीएस अधिकारियों में जयवर्धन शर्मा, योगेंद्र सिंह और ऋचा सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी