उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: चलते वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, एक की मौत, तीन घायल
रुद्रप्रयाग। जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार को रतूड़ा पुलिस लाइन के पास चलते वाहन पर अचानक पहाड़ी से भारी-भरकम बोल्डर गिर गया। हादसे में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार वाहन देवाल से देहरादून की ओर आ रहा था। रतूड़ा पुलिस लाइन के पास पहाड़ी से टूटकर गिरा बोल्डर सीधे वाहन पर आ गिरा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों को पहाड़ी मार्गों पर सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश