उत्तराखंड में नर्सिंग स्टाफ की बंपर भर्ती: सरकारी अस्पतालों में 587 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ के खाली पड़े पदों को भरने के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और कैंसर इंस्टीट्यूट हल्द्वानी में लंबे समय से रिक्त चल रहे 587 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
बोर्ड के अनुसार नर्सिंग क्षेत्र में डिप्लोमा और डिग्री धारक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर से ऑनलाइन शुरू होगी, जबकि उम्मीदवार 17 दिसंबर तक अपने आवेदन भर सकेंगे। आयोग ने साफ किया है कि सभी आवेदन केवल चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार ना करें और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय पर आवेदन करें।
कुल 587 पदों का वर्गवार विवरण:
सामान्य वर्ग: 308 पद
अनुसूचित जाति (SC): 118 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 21 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 82 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 58 पद
बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि चयन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और तेज गति से पूरा किया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश