पूर्व विधायक की बेटी को अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल, अभिनेत्री समेत दो पर केस दर्ज
हरिद्वार। पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की बेटी को अश्लील तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस साजिश में एक फिल्म अभिनेत्री और एक परिचित युवक के शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
टिहरी विस्थापित कॉलोनी में रहने वाली पूर्व विधायक की बेटी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि होली के दिन (25 मार्च) उनके परिचित राघव नाम के युवक ने उन्हें फोन कर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उसने अभद्र व्यवहार किया, जिस पर उन्होंने कॉल काट दी।
आरोप है कि कुछ देर बाद एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजे गए, जो तुरंत डिलीट कर दिए गए। पीड़िता ने ट्रू कॉलर पर नंबर चेक किया, तो वह राघव का निकला।
फिल्म अभिनेत्री पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
21 मार्च को सहारनपुर की एक अभिनेत्री उर्मिला ने पीड़िता की मां के मोबाइल पर मैसेज कर दावा किया कि ये फोटो राघव ने उसे दिए हैं। इसके बाद अभिनेत्री ने तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की।
अगले दिन, 22 मार्च को उर्मिला ने पीड़िता की मां के मोबाइल पर आपत्तिजनक तस्वीरें भेज दीं। पीड़िता का आरोप है कि यह एक सुनियोजित साजिश है, जिसका मकसद उनके परिवार की सामाजिक छवि खराब करना है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अश्लील तस्वीरें कैसे बनाई गईं और ब्लैकमेलिंग के पीछे और कौन-कौन शामिल हो सकता है।
➡ हरिद्वार पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली