उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं के लिए केंद्र ने दिए 615 करोड़, अब होंगे ये काम….

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड को केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक मदद के रूप में 615 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बुधवार को जानकारी दी कि इस रकम में से 380.201 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इस सहायता के लिए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार की पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत कुल 37 परियोजनाओं के लिए 619.42 करोड़ रुपये की मांग की थी। इसके जवाब में वित्त मंत्रालय ने राज्य को 615 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

केंद्र सरकार की मंजूरी से राज्य में कई अहम परियोजनाएं गति पकड़ेंगी। इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के लिए 218.45 करोड़ रुपये, सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 70 करोड़ रुपये और जल निकासी, नहर बाईपास और घाट निर्माण के लिए 36.18 करोड़ रुपये शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

इसके अलावा, 6 पुलिस थानों और 14 रिपोर्टिंग चौकियों के लिए भवन निर्माण, स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए यू-हब प्लेस, जलापूर्ति और सीवरेज प्रबंधन, विद्युत पारेषण लाइनों का निर्माण और उच्च व तकनीकी शिक्षा संस्थानों के लिए भी धन आवंटित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

आईएसबीटी, आधुनिक कार्यशाला, डाकपत्थर बैराज और इच्छाड़ी बांध तक पहुंच मार्ग जैसे कार्यों के लिए 34.72 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं ऋषिकेश में तिलक रोड के पास मल्टी लेवल पार्किंग और देहरादून में आढ़त बाजार के पुनर्विकास एवं विद्युत वितरण नेटवर्क को भूमिगत करने के लिए 45.58 करोड़ रुपये की योजनाएं भी स्वीकृत हुई हैं।