उत्तराखंड: सड़क पर मचा कोहराम… डंपर की चपेट में आए दो सगे भाई, मौके पर ही दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। ताजा घटना हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां लक्सर–हरिद्वार मार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कटारपुर गांव के साकिब (21) और वासिक (19) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज

जानकारी के अनुसार दोनों भाई पासपोर्ट संबंधी कार्य के लिए सुबह घर से निकले थे। जियापोता गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस बीच डंपर चालक हादसे के तुरंत बाद वाहन समेत फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित

कनखल थाना पुलिस के एसएसआई सतेंद्र भंडारी ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। दो भाइयों की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।