Chardham Yatra 2023: केदारनाथ के लिए हेली सेवा का सफर हुआ महंगा,…..किराये में हुई इतनी बढ़ोतरी
देहरादून। हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम का सफर तय करने वाले तीर्थ यात्रियों को इस बार जेब ढीली करनी पडेगी। केदारनाथ के लिए हेली सेवा का सफर महंगा, हो गया है। तीन साल बाद हेली कंपनियों ने किराये में बढ़ोतरी की है ।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सिरसी और फाटा से चार कंपनियों को हेली सेवा संचालन के लिए चयन कर लिया है। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से हेली सेवा का संचालन किया जाता है। यूकाडा ने 2020 में नौ कंपनियों के साथ हेली सेवा संचालन के लिए अनुबंध किया था। 2022 में अनुबंध खत्म होने के बाद इस बार यूकाडा ने नये सिरे से हेली कंपनियों का चयन करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की।फाटा व सिरसी हेलीपैड से चार कंपनियों को हेली संचालन का काम अवार्ड हो गया है।
इसमें फाटा से पवन हंस, कैट्रल एविएशन और सिरसी से हिमालयन हेली, कैट्रल एविएशन के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाएगी । फाटा से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा से आने-जाने का किराया प्रति यात्री 5500 रुपये और सिरसी से केदारनाथ के लिए 5498 रुपये तय किया गया। पिछले साल की तुलना में फाटा से प्रति यात्री किराये में 780 रुपये और सिरसी से 818 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हेली सेवाओं के टिकट की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी से अनुबंध किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।
जानकारी के अनुसार केदारनाथ हेली सेवा के लिए अप्रैल के प्रथम सप्ताह से टिकटों की बुकिंग शुरू हो सकती है । केदारनाथ धाम के लिए 70 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन की जाती है, जबकि 30 प्रतिशत टिकट हेली कंपनियों के माध्यम से दिए जाते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान
दिवाली पर नैनीताल में प्रशासन का बड़ा अलर्ट, 13 इलाकों में मजिस्ट्रेट तैनात; आतिशबाजी की बिक्री पर रहेगी खास नजर
आज का राशिफल (04 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!