हरिद्वार कुंभ फर्जी टेस्ट घोटाले के मुख्य आरोपी पंत दंपति नोएडा से गिरफ्तार
देहरादून। कुंभ में फर्जी कोरोना जांच घोटाले में फरार चल रहे मैक्स कारपोरेट सर्विसेज के साझेदार पंत दंपत्ति को हरिद्वार पुलिस की टीम ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। कुंभ 2021 में करोना जांच को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया था। उस वक्त सीएमओ रहे शंभू नाथ झा ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।
दरसल आरोप था कि कोरोना जांच के नाम पर करोड़ों रुपए की रकम की चपत लगाई गई है। कोरोना जांच के नाम पर लोगों के नंबर फर्जी ढंग से डाटा में एड कर दिए गए थे। लोगों से संपर्क करने पता चला कि ई लोग ऐसे थे, जो कुंभ में कभी आए ही नहीं थे। जबकि कई लोग ऐसे थे, जिनकी जाचं ही नहीं की गई और उनकी रिपोर्ट मनमाने ढंग से पॉजिटिव या निगेटिव बता दी गई थी। जांच के दौरान कुछ सरकारी अधिकारियों भी मिलीभगत सामने आई थी, जिनको सीएम पहले ही निलंबित कर चुके हैं।
लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े थे। दो दिन पहले हरिद्वार पुलिस की एक टीम आरोपी दंपत्ति की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली रवाना हुई थी संभावित स्थानों की छापेमारी के बाद पुलिस टीम ने आरोपी दंपत्ति को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल