उत्तराखंड: सीमा पर सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, कहा- जवान देश की शान हैं

ख़बर शेयर करें 👉

चंपावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बनबसा की 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है। उन्होंने कहा कि SSB के जवानों की सतर्कता और समर्पण के कारण ही सीमाएं सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने जवानों से संवाद कर उनकी समस्याएं और अनुभव भी सुने।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘प्रथम गांव’ की अवधारणा का उल्लेख करते हुए कहा कि सीमावर्ती गांव हमारी संस्कृति और संप्रभुता की पहली पहचान हैं और इनकी रक्षा में लगे जवानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को सीमा चौकियों की अवस्थापना, संचार व्यवस्था, गश्त और जवानों की सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां

पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने इसे कायराना हरकत बताया और कहा कि सेना ने इसका मुँहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और नागरिकों की देशभक्ति ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां

इस मौके पर डीआईजी एसएसबी अमित शर्मा, जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे, जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन भदोरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad