सीएम धामी ने निकाला ग्रेड-पे मामले का हल, अब उत्तराखंड पुलिस में बनेगा एडिशनल SI का नया पद
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में लंबे समय से गरमाएं 4600 ग्रेड पे मामले में सीएम धामी ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम धामी ने पुलिसकर्मियों की 4600 ग्रेड-पे की मांग पर नया रास्ता खोज लिया है। उन्होंने समस्या का हल निकालते हुए एडिशनल एसआई रैंक सृजित कर दी है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब पुलिस विभाग में एडिशनल एसआई का नया रैंक सृजित कर दिया है। साथ ही इस रैंक के 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश भी जारी कर दिये गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एसआइ का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए सीएम धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित किए जांएगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!