उत्तराखंड निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया पार्टी पद से इस्तीफा

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। निकाय चुनाव से पहले उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. शनिवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन संगठन मथुरा दत्त जोशी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. अपने इस्तीफे से संबंधित लेटर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई

कांग्रेस पार्टी के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र विषयक।

आदरणीय महोदय,
अपने जीवन के 48 वर्ष पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी की सेवा करने के उपरांत मैं बहुत क्षुब्ध होकर कांग्रेस पार्टी द्वारा मुझे वर्तमान में प्रदत पदों (सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, सदस्य समन्वय समिति कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड, प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) उत्तराखंड कांग्रेस, सदस्य प्रदेश चुनाव समिति उत्तराखंड,) के साथ कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूँ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad