उत्तराखंड: बागियों पर कांग्रेस ने कार्यवाई की शुरू, इन नेताओं को किया निष्कासित
उत्तराखंड– प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निकाय चुनाव में विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडने वाले कांग्रेसजनों एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पार्टी नेताओं को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री करन माहरा के सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों के अनुरोध पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करन माहरा द्वारा रूडकी में मेयर पद के खिलाफ अपनी पत्नी को बागी के रूप में चुनाव लड़ा रहे पूर्व मेयर यशपाल राणा, रूद्रप्रयाग से बागी उम्मीदवार श्रीमती संतोष रावत, उखीमठ से बागी उम्मीदवार श्रीमती कुब्जा धर्मवाण, नगर पालिका बागेश्वर से बागी कवि जोशी, कोटद्वार में बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत, ऋषिकेश नगर निगम में बागी उम्मीदवार दिनेशचन्द मास्टर एवं महेन्द्र सिंहख् चमोली जनपद के गौचर से बागी उम्मीदवार सुनील पंवार, कर्णप्रयाग से गजपाल लाल सैनी, अनिल कुमार एवं श्रीमती अनीता देवी, गैरसैण से पुष्कर सिंह रावत, पीपलकोटी से आरती नवानी, टिहरी के नगर पालिका चम्बा से बागी श्रीमती प्रीति पंवार, घनसाली से विनोद लाल शाह एवं नगर पालिका टिहरी से भगत सिह नेगी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उपरोत सभी कांग्रेसजनों की पार्टी विरोधी गतिविधियो को पार्टी नेतृत्व ने गम्भीरता से लिया तथा नाम वापसी के लिए कांग्रेस नेतृत्व के अनुरोध के बावजूद उनके द्वारा किये जा रहे कृत्य को पार्टी अनुशासन के खिलाफ मानते हुए उन्हें पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!