लालकुआं में कांग्रेसियों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ किया सत्याग्रह

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आव्हान पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जारी अग्निपथ योजना का विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय स्थित धरना स्थल पर सत्याग्रह का आयोजन किया। इस दौरान काग्रेंसियों ने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजते हुए अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की।

बिन्दूखत्ता ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कालोनी के नेतृत्व में तहसील कार्यालय स्थित आयोजित सत्याग्रह धरने पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि अग्निपथ योजना देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली है कांग्रेस इसका विरोध करती है उन्होंने कहा कि इस योजना से देश के युवाओं का कोई भविष्य नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है सरकार भारतीय सेना को ठेकेदारों के हवाले करने जा रही है इससे देश की सुरक्षा को बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार 8 वर्ष पहले जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई थी लेकिन सरकार के झूठ को जनता समझ चुकी है तथा आने वाले समय में जनता इनको जवाब देगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा

उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना से सैकड़ों युवा बेरोजगारों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाएं पूरी तरह से फेल है और यह सरकार भी फेल है। उन्होंने कहा काग्रेंस इस योजना का कड़ा विरोध करती है उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजें ज्ञापन में इस योजना को वापस लेने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा

इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा, इन्द्रपाल आर्य, युवा नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरेन्द्र क्वीरा, रविकिशन तिवारी, अर्जुन बिष्ट, महिला नेत्री बीना जोशी, गिरधर बम, एनके कपिल, पुष्कर दानू, राजेंद्र सिंह खनवाल, सरस्वती ऐरी, उमेश कबडबाल, कमल दानू, नरेंद्र काला, प्रकाश जोशी, हरीश सुयाल, भुवन पाडे सहित भारी संख्या में काग्रेंसी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad