उत्तराखंड में कोरोना वायरस बेकाबू! आज मिले 505 नए संक्रमित, जानिए कहां……
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है, 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में आज कोरोना वायरस के 505 नये मामले सामने आए है। वहीं राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 8 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
बुधवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 505 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
जिनमें देहरादून जिले से 253, हरिद्वार से 64, नैनीताल जिले से 55, उधमसिंह नगर से 37, पौडी से 60, टिहरी से 05, चंपावत से 03, पिथौरागढ़ से 06, अल्मोड़ा 05, बागेश्वर से 02, चमोली से 05 , रुद्रप्रयाग से 01, उत्तरकाशी से 02 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 346468 मरीजों में से 331628 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6245 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7420 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 1000 है। इधर रिकवरी रेट 95.88 प्रतिशत पहुंच गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज