Uttarakhand news:- दीवाली से पहले इन युवाओं को तोहफा, मिलेंगे नियुक्ति पत्र

ख़बर शेयर करें 👉

Uttarakhand: वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि दीपावली से पहले वन दरोगा के पद के चयनित हो चुके अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए जाएंगे। कर उन्होंने अभ्यर्थियों से निष्ठा के साथ ने अपने कर्तव्यों का सही तरीके से पालन करने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 गाड़ियां सीज; उतरवाए प्रेशर हॉर्न और रेट्रो साइलेंसर

सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी इस ऑडिटोरियम में वन मंत्री उनियाल ने चयनित हुए अभ्यर्थियों के अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब 150 अभ्यर्थी पहुंचे। मंत्री ने कहा सरकारी सेवा में आने पर युवाओं के पास देशसेवा का भी मौका होता है। अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाकर हम देश सेवा में भी योगदान सकते हैं। वन विभाग के अफसरों अभ्यर्थियों को वन दरोगाओं के कर्तव्य बताए।

उन्होंने कहा कि वनों की रक्षा वन दरोगा का मुख्य काम है। दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने भी अपने मन की बात रखी। इस दौरान पीसीसीएफ अनूप मलिक, एपीसीसीएफ जेएस पांडे, सीसीएफ गढ़वाल नरेश कुमार एवं सीसीएफ मानव संसाधन निशांत वर्मा मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad