उत्तराखंड में पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर 21 दिसंबर तक लगी रोक, आदेश हुए जारी
देहरादून। राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर 21 दिसंबर तक रोक लगा दी गई है। अपरिहार्य स्थितियों में डीजीपी मुख्यालय से अवकाश स्वीकृत होगा। पुलिस महा निरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने लिखित आदेश जारी किए गए हैं।
विधानसभा सत्र और राज्य में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते छुट्टियो पर रोक लगा दी गई है। अब लगातार प्रदेश में चुनावी सभाएं होने जा रही हैं, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी आगामी 4 दिसंबर से देहरादून की रैली से करने जा रहे हैं। जिसको देखते हुए चुनावी बंदोबस्त और वीआईपी मूवमेंट के चलते पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है।
हालांकि पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश जारी कर दिये गये हैं, ताकि पुलिस कर्मचारियों में किसी भी तरीके का कन्फ्यूजन ना रहे। पुलिस मुख्यालय ने साफ कर दिया है कि केवल बहुत जरूरी होने पर ही छुट्टी स्वीकृत की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल