देहरादून: शिक्षकों से मारपीट करने वाले दारोगा पर गिरी गाज,….SSP ने किया निलंबित
देहरादून। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान पित्थूवाला में शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दारोगा महेश कंडवाल को निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार 5 जून को दूरसंचार विभाग में तैनात दारोगा महेश कंडवाल अपने कुछ परिचितों के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान पित्थूवाला पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने जबरन संस्थान में प्रवेश किया और वहां मौजूद शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। इस दौरान शिक्षकों को थप्पड़ मारने और कुर्सियों से हमला करने के भी आरोप लगे हैं।
बताया जा रहा है कि संस्थान में परीक्षा के दौरान दारोगा के बेटे को संदिग्ध गतिविधियों के चलते पकड़ा गया था। इसी मामले को लेकर अगले दिन दारोगा अपने परिचितों के साथ कॉलेज पहुंचा और विवाद बढ़ने पर शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि दारोगा ने अपने पद की गरिमा के विपरीत आचरण किया है। शिक्षण संस्थान में घुसकर शिक्षकों के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना गंभीर अनुशासनहीनता है, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने छात्र और उसके दारोगा पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं दारोगा की शिकायत पर चार शिक्षकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
जांच के दौरान इस घटना में एसटीएफ के एक अन्य दारोगा का नाम भी सामने आया है। एसएसपी ने बताया कि संबंधित रिपोर्ट एसटीएफ उत्तराखंड को भेज दी गई है और मामले की जांच जारी है।
घटना के बाद शिक्षण संस्थान और पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कर्मचारी द्वारा अनुशासनहीनता और कानून हाथ में लेने के मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश