देहरादून: नशा मुक्ति केंद्र संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में स्थित वॉक एंड विन सोवर लिविंग होम नाम के नशा मुक्ति केंद्र का संचालक आरोपी विद्यादत्त रतूड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रतूड़ी को ऋषिकेश के श्यामपुर से गिरफ्तार किया गया है। दो दिन पहले ही मामले खुलासा हुआ था कि नशा मुक्ति केंद्र का संचालक विद्या दत्त रतूड़ी नाबालिग लड़कियों से रेप करता था।
आरोपी के खिलाफ देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाने में बीते शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। हालांकि सोमवार को वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। नशा मुक्ति केंद्र में लड़कियों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की आरोपी वॉर्डन विभा सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
नशा मुक्ति केंद्र में नाबालिग लड़कियों से रेप का मामला सामने आने के बाद उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय भी सक्रीय हुआ है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से देहरादून समेत सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों को आदेश जारी किए हैं कि अपने-अपने जिले में चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों की मॉनिटरिंग की जाए। इसके अलावा नशा मुक्ति केंद्रों का हर हफ्ते निरीक्षण किया जाए। नशा मुक्ति केंद्रों के जो नियम हैं, उनका सख्ती से पालन कराया जाए। थाना प्रभारी निरीक्षण की रिपोर्ट एसएसपी को सौंपेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज