अंकिता भंडारी हत्याकांड का डीजीपी ने किया खुलासा, भाजपा नेता का बेटा निकला मुख्य आरोपित, 3 गिरफ्तार
ऋषिकेश। यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत गंगा भोगपुर तल्ला से लापता 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में पुलिस ने हरिद्वार के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जाधारी मंत्री विनोद आर्या के बेटे पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अंकिता भंडारी पिछले 3 दिनों से लापता थी और सोशल मीडिया पर अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए कैंपेन चल रहा था।
आप को बता दें कि यमकेश्वर विधानसभा के कौड़िया गॉव में स्थित वनन्तरा रिसोर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट युवती अंकिता भंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदगी का मामला सामने आया था। युवती के पिता ने रिसोर्ट के मालिक व मैनेजर के खिलाफ मुकदमा लिखवाया था बताया जा रहा है कि युवती गायब होने से पूर्व रिसोर्ट मालिक व मैनेजर के साथ ऋषिकेश घूमने गई थी ।
यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गंगा भोगपुर कौड़िया गॉव में स्थित वनन्तरा रिसोर्ट के मालिक द्वारा राजस्व पुलिस में रिसेप्शनिस्ट युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई जबकि मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती के पिता द्वारा भी किसी बड़ी अनहोनी की आशंका के चलते और रिसॉर्ट मालिक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्या व मैनेजर सौरभ भास्कर के खिलाफ भी शिकायत दी गई थी।
18 सितंबर की सायं से जब अंकिता का मोबाइल स्विच आफ आ रहा था संपर्क नहीं हो पा रहा था तो उसने अंकिता के पिता को मोबाइल स्विच आफ होने और रिसार्ट से लापता होने की जानकारी दी। जबकि रिसार्ट कर्मचारी द्वारा 19 सितंबर की सायं को अंकिता के पिता को फोन कर जानकारी देने की बात कही जा रही थी। यह सभी बातें भी लोगों के गले नहीं उतर रही थीं।
भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य का नाम आने के बाद पुलिस पर भारी दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए शुक्रवार को पुलकित आर्य, रिसोर्ट के मैनेजर और एक अन्य कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना के दिन तीनों अंकिता भंडारी के साथ ऋषिकेश में घूमने के बाद उनके बीच विवाद हो गया जिसमें पुलकित आर्य व अन्य साथियों ने अंकिता भंडारी को पहाड़ी से गंगा में धक्का दे दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल