उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग में 287 डॉक्टरों की सीधी भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन — जानिए पूरी प्रक्रिया

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को जल्द ही 287 नए डॉक्टर मिलने जा रहे हैं। इसके लिए राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है।

आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2025 से शुरू होकर 10 दिसंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।


21 से 42 वर्ष तक के अभ्यर्थी होंगे पात्र

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर

चयन बोर्ड के अनुसार, इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष तय की गई है।
कुल 287 रिक्त पदों में से 231 पद सामान्य सीधी भर्ती और 56 पद बैकलॉग श्रेणी के अंतर्गत रखे गए हैं।

श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है:

अनारक्षित (UR): 141 पद

अनुसूचित जाति (SC): 70 पद

अनुसूचित जनजाति (ST): 11 पद

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 38 पद

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 27 पद


पहली तैनाती दूरस्थ क्षेत्रों के अस्पतालों में

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयन के बाद चिकित्सकों को प्रदेश के सुदूरवर्ती चिकित्सालयों में तैनात किया जाएगा, ताकि ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


सरकार का लक्ष्य—हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण उपचार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सक और संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल

उन्होंने कहा कि,

“सरकार लगातार डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति कर रही है। 287 नए चिकित्सकों की भर्ती भी इसी प्रयास का हिस्सा है, जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad