उत्तराखंड: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के डॉ. आलोक पांडे दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल
देहरादून/किच्छा। ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र के ग्राम नजीमाबाद निवासी और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी देहरादून के गणित विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक कुमार पांडे को दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में जगह मिली है। यह सूची अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर प्रतिवर्ष वैज्ञानिकों की उपलब्धियों और योगदान के आधार पर तैयार करती है।

डॉ. पांडे ने वर्ष 2017 में गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, पंतनगर से गणित विषय में पीएचडी की थी। उन्होंने अपनी शोध प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार (गणित, सांख्यिकी एवं कंप्यूटर साइंस विभाग) के निर्देशन में पूरी की थी। वर्तमान में डॉ. आलोक कुमार पांडे ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी देहरादून के गणित विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ. पांडे के चयन की खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर और फोन पर बधाई दी। बधाई देने वालों में राकेश पांडे, पल्लवी पांडे, विभा पांडे, जसविंदर सिंह, रंजीत सिंह मानकिया, प्रशांत रघुवंशी, विनय प्रताप सिंह, बलवंत सिंह, सुंदर सिंह और शेर सिंह विर्क समेत कई लोग शामिल रहे।
डॉ. आलोक पांडे की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार का बल्कि उत्तराखंड और ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।


आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज