उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल शनिवार को इस जिले में स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनाँक 26.07.2024 को पूर्वान्हः 01:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 27.07.2024 को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तद्मम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनाँक 27.07.2024 (शनिवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनॉक 27.07.2024 (शनिवार) को जनपद बागेश्वर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेगें। मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़