उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते आज इस जिले में कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, DM का आदेश जारी
बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 2 जुलाई को जनपद में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने 2 जुलाई (बृहस्पतिवार) को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
मौसम विभाग ने बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और संभावित भूस्खलन के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि छात्र-छात्राओं और नौनिहालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
जारी आदेश के अनुसार, 2 जुलाई को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई पूरी तरह बंद रहेगी। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


कागजों पर विकास या धरातल पर हकीकत? रामपुरवसीतदली पंचायत में उठे सवाल, जिला पंचायत राज विभाग की निगरानी पर भी निशाना
1 अक्टूबर से बदलेंगे बैंकिंग और वित्तीय नियम, SBI ATM से UPI तक असर; जानें क्या-क्या बदलेगा
आज का राशिफल (30 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर) हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान हंगामा, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े बैलेट पेपर
हिमांशु पांडे अध्यक्ष एवं खुशी मेहता कोषाध्यक्ष निर्वाचित, मोहन कुड़ाई ने दी शुभकामनाएं