उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते अब इस जिले में भी कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 11 अगस्त 2025 को जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र पौड़ी गढ़वाल जिले में 12 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर गर्जन, आकाशीय बिजली और भारी वर्षा की संभावना है, जिससे नदियों, नालों और गधेरों में जल प्रवाह तेज़ हो सकता है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वाति एस भदौरिया ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। आदेश के तहत जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 12 अगस्त 2025, मंगलवार को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।
प्रशासन ने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए अनावश्यक रूप से नदियों-नालों के किनारे जाने से बचें और सतर्क रहें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश