उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते अब इस जिले में भी 2 दिन सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 12 अगस्त 2025 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 और 14 अगस्त को उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों—अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर—में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जलभराव और सड़क बंद होने जैसी आपदाएं हो सकती हैं।
संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद अल्मोड़ा के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 13 और 14 अगस्त को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है। मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सतर्क रहें। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश