हल्द्वानी मेडीकल कॉलेज में कोरोना पॉजीटिव छात्रों की संख्या बढ़ने पर परीक्षाएं रद्द
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों के लगातार कोरोना संक्रमित पाये जाने पर कालेज प्रशाासन में हड़कंप मचा हुआ है। यहॉ पाजीटिव छात्र-छात्राओं की संख्या 19 पहुंच गयी है। जिनमें से 10 पॉजिटिव छात्र.छात्राओं को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि कुछ को उनके परिजन अपने साथ ले गये हैं। यह भी सूचना है कि मेडीकल कालेज की एक महिला अटेंडेंट भी कोरोना पॉजीटिव मिली हैं। जिस कारण एमबीबीएस की सभी कक्षाओं को एक हफ्ते के लिए स्थगित करने के साथ सितंबर में होने वाली एमबीबीएस तृतीय वर्ष की आंतरिक परीक्षाओं को अग्रिम आदेश तक रद्द कर दिया गया है।
लाब्रेरी मे छात्रों की आवाजाही रोकने के लिए उसे भी तीन दिन के लिए बंद किया गया है। पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर और रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के केस मिलने से प्रशासन बेहद सतर्क है। इसीलिए अहतियातन यह कदम उठाया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज