उत्तराखंड: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, एस्कार्ट वाहन से टकराई इनोवा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। हादसा उस समय हुआ जब उनकी इनोवा कार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पुलिस एस्कार्ट वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि हरीश रावत पूरी तरह सुरक्षित हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, हरीश रावत अपने काफिले के साथ दिल्ली से देहरादून जा रहे थे। जैसे ही वे मेरठ सीमा में पहुंचे, उन्हें पुलिस एस्कार्ट प्रदान की गई। शनिवार शाम एमआईईटी कॉलेज के पास भारी ट्रैफिक के बीच अचानक एस्कार्ट वाहन ने ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही हरीश रावत की इनोवा टकरा गई।
हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को दूसरी गाड़ी में बैठाया और काफिला देहरादून के लिए रवाना हो गया। क्षतिग्रस्त इनोवा को पुलिस ने हाईवे किनारे से हटवाकर सर्विस सेंटर भेज दिया।
एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि यह मामूली टक्कर थी, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस एस्कार्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री को सुरक्षित मुजफ्फरनगर बॉर्डर तक पहुंचाया। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने भी हरीश रावत से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना।
हरीश रावत ने बताया कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और हादसे के बाद भी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देहरादून की यात्रा जारी रखी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश