उत्तराखंड: मां-बाप जिद पूरी न कर सके तो नाबालिग ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में मचा कोहराम
श्रीनगर। क्षेत्र के न्यू डांग इलाके में एक नाबालिक के ज़िद पर घरवालों द्वारा स्कूटी नहीं दिलाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। घर के इकलौता चिराग बुझने से परिजनों में कोहराम मचा गया।
बताया जा रहा है की न्यू डांग निवासी प्रदीप भंडारी का 15 वर्षीय बेटा दिव्यांशु 9वीं कक्षा में पढ़ता था और वह कई दिन से स्कूटी दिलाने की ज़िद कर रहा था। लगातार जिद के चलते परिजनों ने उसे डांटा तो उसने घर के दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजनों को इसका अंदाजा नहीं था कि बेटा ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेगा। परिजनों ने जब कमरा खोल कर देखा तो उनकी आंखें फटी रह गई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गये लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज