उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: इस जिले में 19 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद

ख़बर शेयर करें 👉

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 18 अगस्त, 2026 को सांय 06.30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 19.08.2026 को जनपद गढ़वाल में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, चलाया स्वच्छता अभियान

अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत छात्र/छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर, दिनांक 19.08.2026 (बुद्धवार) को शैक्षणिक कार्य हेतु जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad