अखिल भारतीय गढ़वाल समाज ने तिरंगा बाइक रैली निकाल कर घर-घर तिरंगे का किया वितरण
स्वस्तंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के
अवसर पर बैहर में अखिल भारतीय गढ़वाल समाज बैहर मण्डल के नेतृत्व में बाइक में तिरंगा लगाकर तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा नर्सिंगटोला माता मंदिर में पूजा -अर्चना के पश्चात प्रारंभ कर हर्रानाला होते हुवे कंपाउंडर टोला से बस्ती रोड से आबकारी टोला में तिरंगा वितरण किया गया। आबकारी तोला से कटंगी ग्राम पहुंचा वहां स्वजातीय बधुओं को तिरंगा वितरण कर मोहबट्टा में तिरंगा वितरण कर पिपरिया ग्राम पहुंचा। पिपरिया में तिरंगा वितरण करने के पश्चात यात्रा मोहबट्टा होते हुवे कमलनगर से बैहर जयस्तम्भ चौक पहुँच कर जयस्तम्भ में दीप प्रज्वलित कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रदांजलि देकर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय गढ़वाल समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक सूरज ब्रम्हे, क्षेत्रीय गढ़वाल समाज के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र नागेश्वर, बैहर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ब्रम्हे, चैतराम धानेश्वर, गणेश प्रसाद खरे, शिव चरण अजित, हरिन्दरवार, ओमप्रकाश धानेश्वर, प्रत्येश सूर्यवंशी, दीप खरे पार्षद, भारत बनवाले, सुरेश बनवाले, प्रवीण नागेश्वर,तोरण नागेश्वर, दीपक ब्रम्हे, ज्ञानेश अजित, चेतन नागेश्वर, भव्य धानेश्वर,यशवंत अजित,कुमारी दिया खरे आदि स्वजातीय बंधुगण उवास्तिथ रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित