उत्तराखंड: यहां ट्रक ड्राइवर ने नहीं छोड़ा विक्षिप्त दिव्यांग महिला को बनाया हवस का शिकार
टिहरी। क्षेत्र के तीन धारा के पास मानसिक रूप से विक्षिप्त दिव्यांग महिला के साथ ट्रक चालक द्वारा लिफ्ट देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपित ट्रक चालक यूपी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। महिला को साकिनीधार से अपने ट्रक में लिफ्ट दी और ट्रक में ही महिला से दुष्कर्म किया इस दौरान ट्रक में सवार उसके दो अन्य साथी भी मौजूद थे। ग्रामीणों के मुताबिक एक ट्रक को किनारे खड़े होने पर शक होने पर जब ट्रक के अंदर देखा तो महिला ट्रक के अंदर बदहवास हालत में थी।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस पूरे मामले में आरोपी ट्रक चालक के साथ-साथ उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा