उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

ख़बर शेयर करें 👉

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित भव्य समारोह के दौरान 142.25 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।

सीएम धामी ने बताया कि राज्य में तीर्थाटन और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केदारखंड और मानसखंड के पौराणिक मंदिरों का पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का उत्तराखंड आज तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर कल लालकुआं में बड़ा प्रदर्शन, प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सारकोट गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि यह ग्रामीण विकास का आदर्श उदाहरण बन सके।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (18 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

सीएम धामी ने बताया कि राज्य की विकास दर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। कृषकों की आय में बढ़ोतरी हुई है और बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। उत्तराखंड को सतत विकास सूचकांक में देश में प्रथम स्थान और मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में सख्त भू-कानून लागू कर भूमि माफिया पर अंकुश लगाया गया है, वहीं नकल विरोधी कानून से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। मुख्यमंत्री ने चौखुटिया, ज्योतिर्मठ और घनशाली को उड़ान योजना से जोड़ने की घोषणा भी की।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी): बनभूलपुरा में बर्खास्त शिक्षक के घर से अवैध तमंचे और AK-47 का कारतूस बरामद, सुनवाई से पहले पुलिस एक्शन

कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किया और शिक्षा, खेल, कृषि आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। इस दौरान आईटीबीपी, आईआरबी, महिला आरक्षी, एनसीसी दस्ते और 46वीं वाहिनी पीएसी के बैंड द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, आंदोलनकारी और अधिकारी मौजूद रहे।