हल्द्वानी : धुप बत्ती पैक मैं 132 चरस की रॉड छुपाकर बेचने जा रहा था चरस तस्कर, पुलिस एसओजी ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के दिशा निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में काठगोदाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता। गौलापार इंटरनेशनल स्टेडियम के समीप चेकिंग के दौरान एक चरस तस्कर को 132 चरस की रॉड के साथ पकड़ा है। तस्कर चरस को धूपबत्ती का रूप देकर धुप बत्ती पैक में छुपाकर ऊंचे दामों में बेचने जा रहा था तभी पुलिस की गिरफ्त में आ गया ।

गौलापार इंटरनेशनल स्टेडियम के पास काठगोदाम पुलिस एसओजी अपनी संयुक्त टीम के साथ नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जो पुलिस को देख कर रुक गया और वहां से वापस जाने लगा। पुलिस को उस पर शक होने पर उप निरीक्षक फिरोज आलम द्वारा उस व्यक्ति को स्टेडियम के पास रोककर हाथ में पकड़े थैले के बारे में पूछा गया तो आरोपी ने बताया कि उसके थैले में धूप बत्ती है। उप निरीक्षक फिरोज आलम को शक होने पर थैले को खोल कर चेक किया। तो उसमें से चरस की कुल 132 रॉड मिली। जो की प्रत्येक रॉड को अलग-अलग पन्नी से धूपबत्ती के आकार पैक किया गया था।
पुलिस द्वारा आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम राजू साह पुत्र गंगदेव साह निवासी पोखरिया राय, पोस्ट व थाना चनपटिया, जिला बेतिया बिहार बताया। आरोपी ने यह भी बताया कि अधिक मुनाफे कमाने के चक्कर में वह चरस सस्ते दामों में खरीद कर लाता था। जिसे आज वह महंगे दामों में बेचने जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी के थैले से 1 किलो 390 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad