हल्द्वानी: यहां भारी बारिश से उफान पर आया नाला, तिनके की तरह बही कार, बाल बाल बचे कार सवार,…..देखें वीडियो
हल्द्वानी। यहां मूसलाधार हुई बारिश से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बरसात के चलते जगह-जगह जल भराव की स्थिति पैदा हो गई .शहर के सभी नाले पूरी तरह से उफान पर चल रहे हैं. वही देवखड़ी नाला बारिश में अपने उफान पर गया है ऐसे में एक कार चालक तेजी से देवखड़ी नाले से गुजरा था।
अचानक पानी का बहाव तेज हो गया जिसमें कार नाले में फस गई और बहने लगी. इस दौरान आसपास लोगों में भी अफरा तफरी का माहौल हो गया. कार में एक छोटी बच्ची और उसके माता पिता बैठे थे, इसी बीच देवखड़ी नाले के पास दुकान के पास व्यक्ति और एक महिला मौजूद थे महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए ने बच्ची को अपने गोद में लेकर सुरक्षित कार से बाहर निकाला. वहीं अन्य लोग भी सुरक्षित बाहर निकल गये। यदि थोड़ी देर और होती तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था. कार चालक पूरे मामले में लापरवाही देखी गई है। प्रशासन और पुलिस लगातार बरसात के दौरान जब नदी नाले उफान पर आते हैं तो उस समय नदी नाले को पार नहीं करने की अपील करता आ रहा है, बावजूद उसके लोग जबरन नदी नाले पार करते हैं और बड़ी घटना को दावत देते हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नाले व रपटों को पार नहीं करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क