हल्द्वानी: कर्मकार कल्याण बोर्ड ने जिले में 16700 श्रमिकों के फजी पंजीकरण किए निरस्त
हल्द्वानी : भवन सन्निर्माण एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक मदद देने के साथ उनके पेशे के अनुसार टूल किट प्रदान करता है। इसका फायदा उठाने के लिए कई लोग फर्जी दस्तावेजों का सहारा ले रहे हैं। विभागीय जांच में बड़ी संख्या में ऐसे मामले पकड़े गए हैं। अकेले नैनीताल जिले में ही एक साल के दौरान 16700 मामले सामने आए हैं। विभाग ने ऐसे सभी आवेदनों को रद कर दिया है।
कर्मकार बोर्ड में पंजीयन के लिए पिछले एक साल के दौरान किसी भवन स्वामी या ठेकेदार के यहां 90 दिन काम करने का प्रमाणपत्र देना होता है। शपथपत्र में इसकी घोषणा करने पर भी जनसेवा केंद्र के माध्यम से कर्मकार बोर्ड में पंजीयन कराया जा सकता है। बाद में श्रम परिवर्तन अधिकारी आवेदनों की जांच करते हैं। गलत आवेदन मिलने पर रद कर दिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा